छत्‍तीसगढ़ से ओडिशा जा रही यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी, सभी यात्री सुरक्षित

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

महासमुंद। छत्‍तीसगढ़ के महासमुंद जिले में ओडिशा जा रही यात्रियों से भरी बस पलट गई। खबरों के अनुसार इस बस दुर्घटना में किसी यात्री घायल नहीं हुआ है। हालांकि 112 से यात्रियों को अस्पताल ले जाकर स्वास्थ्य जांच कराया गया।

जानकारी के अनुसार पुरी ओड़िशा से भिलाई के बीच चलने वाली डाल्फिन कंपनी की यात्री बस गुरुवार सुबह सरायपाली और बसना के बीच सिंघनपुर, बोहरपार के पास सुबह साढ़े पांच बजे अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना के दौरान बस में 35 यात्री सवार थे। जानकारी अनुसार किसी को चोट नहीं आई। घटना के बाद 112 से यात्रियों को अस्पताल ले जाकर स्वास्थ्य जांच कराया गया। सरायपाली पुलिस ने चालक के विरुद्ध लापरवाही पूर्वक वाहन चालन का मामला दर्ज कर जांच में लिया है।
- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related