Trending Nowदेश दुनियाशहर एवं राज्य

BREAKING : राहुल गांधी की बढ़ी मुसीबत, मानहानि का एक और मामला दर्ज

BREAKING : Rahul Gandhi’s trouble increased, another defamation case filed

नई दिल्ली। पूर्व सांसद और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का एक और मामला दर्ज किया गया है। इस बार इस साल जनवरी में उनकी भारत जोड़ी यात्रा के दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के खिलाफ उनकी टिप्पणी पर केस दर्ज हुआ है। उत्तराखंड के हरिद्वार कोर्ट में RSS कार्यकर्ता कमल भदौरिया की शिकायत पर वकील अरुण भदौरिया ने केस दर्ज कराया था।

9 जनवरी, 2023 को हरियाणा के अंबाला में भारत जोड़ो यात्रा के बाद एक नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए, राहुल गांधी ने कहा कि आरएसएस के सदस्य “21वीं सदी के कौरव” हैं। राहुल ने कहा, “कौरव कौन थे? मैं आपको सबसे पहले 21वीं सदी के कौरवों के बारे में बताऊंगा। वे खाकी हाफ पैंट पहनते हैं, हाथ में लाठी और शाखा रखते हैं। भारत के 2-3 अरबपति कौरवों के साथ खड़े हैं।” मामले की सुनवाई 12 अप्रैल को कोर्ट में होगी।

 

april_2023_advt01
WhatsApp Image 2023-04-12 at 11.37.07 AM (1)
feb__04
feb__03
feb__01
feb__02
jan23_01
jan23_02
dec 2
Dec
jan_advt02
jan_advt03
Share This:
%d bloggers like this: