BREAKING: पंचकूला। पंचकूला के रायपुररानी के अंतर्गत पड़ने वाले गांव मंडलाए में फाइटर जेट क्रैश हो गया। फाइटर जेट गिरने से पहले पायलट ने पैराशूट के जरिए छलांग लगा दी, जिसके चलते वह बच गया। फाइटर जेट पूरी तरह जल गया है और उसका टुकड़े आसपास बिखरे हुए हैं। स्थानीय लोगों को जैसे ही फाइटर जेट के गिरने का पता चला, तो वह मौके पर पहुंचे और पायलट को जंगलों में जाकर निकालने के प्रयास में जुट गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
