BREAKING NEWS: लोक निर्माण विभाग में पदोन्नति, 13 उप अभियंताओं को मिली सहायक अभियंता की नई जिम्मेदारी

Date:

BREAKING NEWS: रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य शासन ने लोक निर्माण विभाग (PWD) के 13 उप अभियंताओं (सिविल) को सहायक अभियंता के पद पर पदोन्नत करने का निर्णय लिया है। यह पदोन्नति विभागीय क्षमता, कार्यकुशलता और वरिष्ठता के आधार पर दी गई है। पदोन्नत अभियंताओं में तेनसिंह सूर्यवंशी, प्रमोद कुमार मेश्राम, जगदीश प्रसाद, कृष्ण कुमार रात्रे, तुलसी राम जोशी, नारद सिंह ध्रुव, रामभरोस भगत, राज्यशेखर मेश्राम, प्रदीप कुमार सिंह, टी.आर. साहू, रविंद्र कुमार नागरे, अरविंद कुमार गुप्ता और कमलेश शेण्डे शामिल हैं। राज्य शासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार, इन सभी पदोन्नत अभियंताओं की नवीन पदस्थापना पृथक से की जाएगी, ताकि विभागीय कार्यों में प्रभावी योगदान सुनिश्चित किया जा सके। पदोन्नति से संबंधित आदेशों में यह भी स्पष्ट किया गया है कि नई जिम्मेदारियों के साथ उन्हें विभागीय परियोजनाओं की निगरानी, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करना और समयबद्ध पूर्णता पर विशेष ध्यान देना होगा।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG NEWS : आत्मदाह की कोशिश करने वाले GGU छात्र की इलाज के दौरान मौत

CG NEWS : बिलासपुर। गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय (GGU)...