BREAKING NEWS: Harivansh Becomes Rajya Sabha MP Again; Nominated by the President
BREAKING NEWS: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने वरिष्ठ पत्रकार और पूर्व राज्यसभा उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह को राज्यसभा का नामित सदस्य नियुक्त कर दिया है।
पूर्व CJI रंजन गोगोई के 9 अप्रैल को रिटायर होने के बाद यह सीट खाली हो गई थी। इस सीट को भरने के लिए JD(U) के हरिवंश को राज्यसभा के लिए मनोनीत किया है।
उनकी यह नियुक्ति संविधान के अनुच्छेद 80 के खंड (1) के उपखंड (a) द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए, तथा उसी अनुच्छेद के खंड (3) के तहत की गई है।
हरिवंश नारायण सिंह लंबे समय तक हिंदी दैनिक ‘प्रभात खबर’ के प्रधान संपादक के पद पर कार्य किया और पत्रकारिता क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई।

