BREAKING NEWS: सड़क हादसे का शिकार हुई पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का काफिला, दुर्घटना में सात पुलिसकर्मी घायल

Date:

BREAKING NEWS: पाली: राजस्थान के पाली जिले में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का काफिला सड़क हादसे का शिकार हो गया। रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के काफिले की एस्कॉर्ट कर रही पुलिस की जीप पलटने से हादसा हो गया। इस दुर्घटना में कुछ पुलिसकर्मी घायल हो गए, जिन्हें तुरंत बाली के राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार, वसुंधरा राजे रविवार दोपहर को राज्य मंत्री ओटाराम देवासी की मां के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त करने के बाद जोधपुर लौट रही थीं। कोट बालियान और बाली के बीच काफिले में शामिल गाड़ियों के सामने एक बाइक सवार आ गया। इसे बचाने के चक्कर में गाड़ियों के बीच अचानक टक्कर हो गई। इस टक्कर में एक एस्कॉर्ट गाड़ी पलट गई।

वसुंधरा राजे ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल

BREAKING NEWS: सड़क हादसे का शिकार हुई पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का काफिला, दुर्घटना में सात पुलिसकर्मी घायल

हादसे में सात पुलिसकर्मी रूपाराम, भागचंद, सूरज, नवीन, जितेंद्र और दो अन्य घायल हो गए। तुरंत एम्बुलेंस की मदद से उन्हें बाली के राजकीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। घायल पुलिसकर्मियों की स्थिति स्थिर बताई जा रही है। हादसे की जानकारी मिलते ही वसुंधरा राजे घायल पुलिसकर्मियों के पास पहुंचीं। उन्होंने एम्बुलेंस में घायलों को अस्पताल भिजवाने की व्यवस्था की। साथ ही, बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत को भी उनके साथ भेजा। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद सभी पुलिसकर्मियों को छुट्टी दे दी गई।

सांसद और विधायक भी काफिले में थे

BREAKING NEWS: सड़क हादसे का शिकार हुई पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का काफिला, दुर्घटना में सात पुलिसकर्मी घायल

इस दौरान काफिले में सांसद पीपी चौधरी और बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत भी मौजूद थे। हादसे के बाद उन्होंने भी घायल पुलिसकर्मियों की देखभाल में सहयोग किया।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related