ब्रेकिंग न्यूज़: दंतेवाड़ा में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़” आठ लाख का इनामी नक्सली ढेर…

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में बुधवार को एक बार फिर पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में जवानों ने आठ लाख के इनामी नक्सली को ढेर कर दिया। दंतेवाड़ा जिले के पुलिस अधीक्षक गौरव राय ने इसकी पुष्टि की है।

मिली जानकारी के अनुसार जवानों को सुकमा और दंतेवाड़ा के सीमावर्ती जंगलों में बड़ी संख्या में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इसके बाद डीआरजी, बस्तर फाइटर और सीआरपीएफ के जवान सयुंक्त रूप से सर्च आपरेशन पर निकले। शाम को करीब साढे चार बजे गोंदपल्ली, परलागट्टा, बड़ेपल्ली के बीच नक्सलियों ने जवानों पर हमला कर दिया। जवानों ने भी नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब दिया। इस मुठभेड़ में जवानों ने आठ लाख के इनामी नक्सली चंद्रणा उर्फ सत्यम को ढेर कर दिया। सत्यम दक्षिण बस्तर डिविजन के जगरगुंडा एरिया कमेटी में सक्रिय था। इसके पहले वह माड़ डिवीजन का डीवीसी मेंबर था।

एसपी दंतेवाड़ा गौरव राय ने बताया देर शाम तक मुठभेड़ चली है,अभी भी सर्च अभियान चलाया जा रहा है,जवानों के लौटने के बाद सारी जानकारी सामने आएगी।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related