Breaking News: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की पहली सूची, जानिए लिस्ट में किसका- किसका है नाम

Date:

Breaking News: हरियाणा विधानसभा चुनाव आज भारतीय जनता पार्टी (BJP)ने प्रत्याशियों के सूची जारी कर दी है। इस सूची में 67 नाम शामिल हैं। भाजपा की कोर कमेटी द्वारा मंथन के बाद उम्मीदवारों के नाम का एलान हुआ है। भाजपा लंबे समय से उम्मीदवारों के चयन के लिए स्क्रीनिंग बैठकें कर रही थी।

जारी सूची के अनुसार, मुख्यमंत्री नायब सैनी लाडवा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। ज्ञान चंद गुप्ता पंचकूला से तो अनिल विज अंबाला कैंट से चुनाव लड़ेंगे। वहीं, कंवर पाल गुर्जर जगाधरी से, सुनीता दुग्गल रतिया से चुनाव लड़ेंगी। भव्य बिश्नोई आदमपुर से चुनाव लड़ेंगे। तेजपाल तंवर सोहना से ताल ठोकेंगे। बता दें कि उम्मीदवारों की सूची को लेकर दिल्ली में आज भी अहम बैठक हुई। यह मीटिंग जेपी नड्डा की अध्यक्षता में हुई। जिसमें हरियाणा विधानसभा चुनाव प्रभारी केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान व हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल भी शामिल थे।

Image

Image

Image

Image

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related