BREAKING NEWS : भाजपा नेता ने की आत्महत्या, लाइसेंसी पिस्टल से खुदकों मारी गोली

Date:

BREAKING NEWS: BJP leader commits suicide, shoots himself with licensed pistol

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर में एक भाजपा नेता ने अपनी खुद की लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। शहर के प्रसिद्ध डाक्टर एमएल गर्ग के बेटे निधिशराज गर्ग ने मेडिकल स्टोर के अंदर ही लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मार ली। उन्हें गंभीर हालत में आनंद अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन उनकी जान नहीं बची। फोरेंसिक टीम को मेडिकल स्टोर से लाइसेंसी पिस्टल मिला है।

मिली जानकारी के अनुसार सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में प्रकाश चौक के निकट स्थित चौधरी चरण सिंह मार्केट में डाक्टर एमएल गर्ग का क्लीनिक एवं मेडिकल स्टोर है। डॉक्टर एमएल गर्ग सेवानिवृत्त सीएमएस हैं। उनके 40 वर्षीय बेटे निधिशराज गर्ग भाजपा कार्यकर्ता हैं और नाथ मेडिकल स्टोर चलाते थे। निधिशराज गर्ग भाजपा में कार्यकर्ता हैं। शहर में कई स्थानों पर उनके होर्डिंग भी लगे हैं। पूर्व में वह समाजवादी पार्टी में थे।

शुक्रवार की सुबह लगभग दस बजे निधिशराज गर्ग अपनी कार से मेडिकल स्टोर पहुंचे। मेडिकल स्टोर खुला हुआ था लेकिन वहां कोई कर्मचारी नहीं था। कुछ ही देर में मेडिकल स्टोर के अंदर से गोली चलने की आवाज आई। आसपास के दुकानदार मौके पर पहुंचे। उन्होंने तत्काल सिविल लाइंस थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी।

इस बीच स्थानीय लोगों ने निधिशराज गर्ग को भोपा रोड स्थित आनंद अस्पताल में भर्ती करा दिया। जानकारी मिलते ही डाक्टर एमएल गर्ग अस्पताल पहुंच गए। एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत फोरेंसिक टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और आसपास के लोगों से घटना की जानकारी की। जांच के दौरान मेडिकल स्टोर के अंदर से पिस्टल मिली है।

एसपी सिटी के अनुसार निधिश ने खुद को गोली क्यों मारी, इस संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। उन्होंने बताया कि उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। उधर, घटना की जानकारी मिलने पर राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल आनंद अस्पताल पहुंचे और उनके परिजनों से घटना की जानकारी ली।

 

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

छत्तीसगढ़ी महतारी अस्मिता रथ यात्रा पर रोक, नदी मोड़ पर SP ने रोका काफिला

रायपुर। छत्तीसगढ़ी महतारी अस्मिता रथ यात्रा को सिरपुर जाने...

CG NEWS: SECL कॉलोनी में मिला मानव भ्रूण, इलाके में मचा हड़कंप

CG NEWS: कोरबा। जिले के बांकी मोंगरा थाना क्षेत्र...

 तेलीबांधा मरीन ड्राइव और ग्रेट ईस्टर्न रोड के निजीकरण के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

रायपुर। तेलीबांधा मरीन ड्राइव और ग्रेट ईस्टर्न रोड के...