Breaking News: Ban on Broadcast of Exit Polls — Election Commission
Breaking News: निर्वाचन आयोग ने इस महीने हो रहे पांच विधानसभा चुनावों को लेकर आदेश जारी किया है।
चुनाव आयोग ने नौ अप्रैल की सुबह सात बजे से 29 अप्रैल की शाम 6.30 बजे तक एग्जिट पोल का प्रसारण पर रोक लगाई है।
उसने यह चेतावनी भी दी है कि इस अवधि में एग्जिट पोल आयोजित करना या प्रसारित करना जन प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 126 ए का उल्लंघन है ।
ऐसा करने पर दो साल तक की कैद, या जुर्माना या दोनों दंड दिया जा सकता है।
