BREAKING NEWS: जम्मू-कश्मीर के डोडा में सेना का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, 200 फीट खाई में गिरने से 4 जवान शहीद और 9 घायल

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

BREAKING NEWS: डोडा। जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के सब डिवीजन भदरवाह के थानाला में सेना का वाहन खाई में गिरने से चार जवान बलिदान हो गए, जबकि नौ अन्‍य घायल हो गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि गुरुवार को जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में सेना का एक वाहन सड़क से फिसलकर गहरी खाई में गिर गया, जिससे चार जवान बलिदान हो गए और नौ अन्य घायल हो गए। यह हादसा भद्रवाह-चंबा इंटरस्टेट रोड पर खन्नी टॉप पर हुआ।

200 फुट गहरी खाई में गिरा वाहन

अधिकारियों ने बताया कि सेना का बुलेट-प्रूफ वाहन, जिसमें कुल 17 जवान सवार थे, एक ऊंची पोस्ट की ओर जा रहा था, तभी ड्राइवर ने कंट्रोल खो दिया और वाहन 200 फीट गहरी खाई में गिर गया। अधिकारियों ने बताया कि सेना और पुलिस ने तुरंत मिलकर बचाव अभियान शुरू किया और चार सैनिकों के शव मिले। उन्होंने बताया कि नौ अन्य सैनिकों को घायल हालत में बचाया गया और उनमें से तीन, जिन्हें गंभीर चोटें आई हैं, उन्हें विशेष इलाज के लिए उधमपुर मिलिट्री अस्पताल एयरलिफ्ट किया गया है।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related