BREAKING NEWS : दाऊद पर 25 लाख का ईनाम, आतंक पर NIA का एक्शन

Date:

BREAKING NEWS: 25 lakh bounty on Dawood, NIA action on terror

मुंबई। एनआईए की इस लिस्ट में दाऊद इब्राहिम के भाई अनीस इब्राहिम और हाजी अनीस, उसका खास जावेद पटेल उर्फ जावेद चिकना, शकील शेख उर्फ छोटा शकील और इब्राहिम मुस्ताक अब्दुल रज्जाक मेनन उर्फ टाइगर मेनन के ऊपर यह इनाम घोषित किया गया है। एजेंसी की तरफ से जहां डॉन दाऊद इब्राहिम ऊपर 25 लाख का इनाम जारी किया है तो वहीं छोटा शकील के ऊपर 20 लाख का इनाम रखा गया है। जबकि अन्य आरोपियों जैसे अनीस चिकना और मेनन के ऊपर 15-15 लाख का इनाम घोषित किया गया है।

दाऊद इब्राहिम को अंडरवर्ल्ड डॉन के अलावा कुछ साल पहले ग्लोबल टेररिस्ट भी घोषित किया है। बता दें कि दाऊद की फिलहाल पाकिस्तान के कराची में रहता है। हालांकि पाकिस्तान इस बात को सिरे से इनकार करता रहा है। हिंदुस्तान को कई मामलों में दाऊद इब्राहिम की तलाश है जिसमें वह सीधे तौर पर अपराधी है। जिसमें साल 1993 में हुए सीरियल बम धमाकों का मामला सबसे अहम है। दाऊद पर इसके पहले संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने भी साल 2003 में 25 लाख डॉलर का इनाम घोषित किया था।

आपको बता दें कि इसी साल के मई के महीने में एनआईए ने दाऊद दाऊद इब्राहिम के खिलाफ 29 जगहों पर छापेमारी की थी। जिसमें हाजी अली और माहिम दरगाह से जुड़े ट्रस्टी सुहैल खंडवानी शामिल थे। इस मामले में 1993 ब्लास्ट के आरोपी समीर हिंगोरा, सलीम कुरैशी उर्फ सलीम फ्रूट, छोटा शकील का रिश्तेदार गुड्डू पठान दाऊद का भाई इकबाल कासकर और कयूम शेख शामिल थे।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related