BREAKING: List of star campaigners released for Karnataka assembly elections, CM Bhupesh Baghel’s name included, magic will work again
रायपुर। आगामी कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट बुधवार को जारी कर दी है। इसमें पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, राज्य प्रमुख डीके शिवकुमार, एलओपी सिद्धारमैया, जगदीश शेट्टार, शशि थरूर और अन्य के नाम हैं। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का नाम भी कांग्रेस ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शामिल है। बता दें कर्नाटक में 10 मई को विधानसभा चुनाव होने वाला हैं। गौरतलब है कि इससे पहले भी छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल असम, हिमाचल प्रदेश और उत्तरप्रदेश के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शामिल रहे हैं।

कर्नाटक के चुनाव में कांग्रेस ने पांच गारंटी दी है, जिसमें छत्तीसगढ़ के रोजगार माडल को शामिल किया गया है। इससे पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पार्टी ने असम, हिमाचल प्रदेश और उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में स्टार प्रचारक बनाया था। हिमाचल प्रदेश में भूपेश बघेल की टीम ने न सिर्फ चुनाव प्रचार किया, बल्कि घोषणा पत्र निर्माण में भी मदद की थी। प्रदेश के बिजली बिल हाफ, पुरानी पेंशन की बहाली जैसे मुद्दों को कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश में आजमाया और सफलता मिली थी।
बीजेपी से कोई नेता शामिल नहीं –
बता दें कि इससे पहले बीजेपी ने भी अपने स्टार प्रचारक की लिस्ट जारी की थी। जिसमें छत्तीसगढ़ से किसी भी बीजेपी नेता को शामिल नहीं किया गया है। जबकि रमन सिंह बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं। कर्नाटक में छत्तीसगढ़िया वोटरों की संख्या कम हैं। साथ ही सांस्कृतिक समानता भी कम है, इसलिए बीजेपी ने छत्तीसगढ़ से स्टार प्रचारक बनाने में परहेज किया है।
