Trending Nowशहर एवं राज्य

BREAKING : मुख्यमंत्री भगवंत मान की तबीयत अचानक बिगड़ी, लाया गया अस्पताल

BREAKING: Chief Minister Bhagwant Mann’s health suddenly deteriorated, brought to hospital

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की अचानक तबीयत बिगड़ गई है। सीएम मान को फिलहाल मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सीएम के भर्ती होने के बाद से पूरे अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

अस्पताल प्रशासन और पंजाब सरकार की ओर से अभी तक या स्पष्ट नहीं किया गया है कि आखिर क्या कारण है कि मुख्यमंत्री को अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री को आपातकालीन स्थिति में अस्पताल लाया गया है।

सीएम मान की तबीयत के बारे में जानने के बाद शिरोमणि अकाली दल के नेता विक्रम सिंह मजीठिया ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर किया। उन्होंने अपने पोस्ट में मुख्यमंत्री के जल्द- जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

 

 

Share This: