BREAKING: बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा अचानक घर पर बेहोश होकर गिरे, क्रिटिकेयर अस्पताल में कराया गया  

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

BREAKING: मुंबई। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और पूर्व सांसद गोविंदा को मंगलवार रात जुहू स्थित क्रिटिकेयर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 61 वर्षीय अभिनेता अपने घर पर अचानक बेहोश हो गए, जिसके बाद परिजनों ने उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया।

सूत्रों के अनुसार, डॉक्टरों की एक टीम उनकी सेहत पर लगातार नजर रखे हुए है। फिलहाल गोविंदा की स्थिति स्थिर बताई जा रही है, हालांकि डॉक्टरों ने पूरी जांच रिपोर्ट आने तक बयान देने से परहेज़ किया है।

गोविंदा ने हाल ही में अपने कुछ दोस्तों के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा की थीं, जिसमें वे पूरी तरह स्वस्थ नजर आ रहे थे। उनके अचानक बीमार होने की खबर से फिल्म जगत और प्रशंसकों में चिंता का माहौल है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related