BREAKING : लोकायुक्त की बडी कार्रवाई…रिश्वत लेते सब इंस्पेक्टर रंगे हाथों गिरफ्तार

Date:

भोपाल। एमपी में भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मचारियों पर लोकायुक्त की कार्रवाई लगातार जारी है। लोकायुक्त पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पुलिस विभाग में पदस्थ एक सब इंस्पेक्टर को 10 हजार की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार किये गए सब इंस्पेक्टर का नाम प्रकाश सिंह राजपूत है। जो कि भोपाल के मिसरोद थाने में पदस्थ है। बताया जा रहा है कि सब इंस्पेक्टर ने एक मामले में जमानत के लिए आरोपी के परिवार से 10 हजार रूपए की मांग की थी।मामले में आरोपी के परिवार से लोकायुक्त से इसकी शिकायत की। जिसके बाद लोकायुक्त पुलिस ने आरोपी को रिश्वत लेते हुए वीआईपी रोड के गोहर महल में रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related