BREAKING : प्रयागराज। प्रयागराज में माघ मेला में आग लगने की सूचना मिल रही है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम सेक्टर 5 स्थित मेला क्षेत्र के एक शिविर में आग लगने से भगदड़ मच गई। आग की लपटे देख लोग वहां से भागने लगे। आनन-फानन में सूचना मेला प्रशासन तक पहुंचाई गई, जिसके बाद मौके पर पुलिस और अग्निशमन दल के कर्मी पहुंचे। राहत और बचाव कार्य जारी है। फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

