BRAZIL PLANE CRASH : 62 लोगों की मौत, रिहायशी इलाके में गिरा विमान

Date:

BRAZIL PLANE CRASH: 62 people died, plane fell in residential area

साओ पाउलो। ब्राजील के साओ पाउलो राज्य में एक विमान क्रैश हो गया। विमान में 62 लोग सवार थे। हादसे में सभी की मौत हो गई। बताया कि यह हादसा विन्हेडो में हुआ था। हालांकि, विमान हादसे का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।

जानकारी के अनुसार, विमान ने कास्केवेल से साओ पाउलो के ग्वारूलहोस के लिए उड़ान भरी थी। इस दौरान विन्हेडो में प्लेन क्रैश हो गया। विमा में 58 यात्री और चालक दल के चार सदस्य सवार थे। हादसे के बाद बचाव दल को मौके पर भेजा गया।

सोशल मीडिया पर इस विमान हादसे के कुछ वीडियो भी सामने आए हैं। इसमें देखा जा सकता है कि हवा में ही विमान अनियंत्रित हो गया था और कुछ देर बाद नीचे जा गिरा और क्रैश हो गया। हादसे में मौके पर ही लोगों की मौत हो गई।

कुछ अन्‍य तस्‍वीरों में विमान में आग लगी हुई थी दिख रही है और यात्रियों का सामान इधर-उधर बिखरा नजर आ रहा है। कुछ लोगों के शव भी दिखाई दे रहे हैं।

ब्राजील में आधिकारिक शोक –

इस विमान हादसे पर ब्राजील के राष्ट्रपति लुईस इनासियो लूला दा सिल्वा ने दुख जताया है और देश में तीन दिन के आधिकारिक शोक की घोषणा की है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

चाय पर चर्चा

Discussion over Tea पत्रकार दीपक तिवारी गली-मोहल्लों से लेकर चौक-चौराहों तक,...