BOLLYWOOD NEWS: Stree 2 के बाद Rajkummar Rao अब इस एक्शन फिल्म में आएंगे नजर

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

BOLLYWOOD NEWS: राजकुमार राव इन दिनों स्त्री 2 की सक्सेस एंजॉय कर रहे हैं। हॉरर कॉमेंडी ने अब तक 500 करोड़ से अधिक का कलेक्शन कर लिया है और आने वाले समय में ये बहुत जल्द 600 करोड़ का आंकड़ा भी छू लेगी। वहीं बीते दिनों राव ने स्कर्ट-टॉप पहने अपनी एक तस्वीर शेयर की थी जिसे स्त्री 2 का डिलीटेड सीन बताया जा रहा था। अब एक्टर ने अपनी अगली फिल्म की घोषणा करते हुए सभी को चौंका दिया है। राजकुमार ने जो पोस्टर शेयर किया है उसमें वह बंदूक थामे नजर आ रहे हैं।

राजकुमार राव ने शेयर किया पोस्टर

दरअसल एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्टर साझा किया जिसमें वह पीछे से सफेद रंग का पायजामा और कुर्ता पहने नजर आ रहे हैं। वह एक जीप पर बंदूक लेकर खड़े हैं। अभी ये क्या फिल्म है और एक्टर इसमें क्या रोल निभाने वाले हैं इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। पोस्टर पर लिखा है- ‘पैदा नहीं हुए तो क्या, बन तो सकते हैं।’ उन्होंने इस पर कैप्शन लिखा- “बनेंगे क्या, बताएंगे कल। कल एक बड़ी घोषणा होगी! स्टे ट्यून्ड!”

राजकुमार राव की आने वाली फिल्मों की बात करें तो अभिनेता जल्द ही फिल्म विक्की विद्या का वो वाला वीडियो में तृप्ति डिमरी के साथ दिखाई देंगे। ये रेट्रो ड्रामा 11 अक्टूबर 2024 को रिलीज होगी। इसके अलावा वो सेकेंड इनिंग्स नाम की फिल्म में नजर आएंगे जिसे अभिषेक जैन डायरेक्ट करेंगे। फिल्म 9 सितंबर को रिलीज होगी।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related