BOLLYWOOD NEWS : अभिनेता सनी देओल की अचानक बिगड़ी तबियत, इलाज के लिए अमेरिका रवाना

Date:

Actor Sunny Deol suddenly deteriorated, left for America for treatment

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर और बीजेपी सांसद सनी देओल अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते है। अभिनेता जब भी स्क्रीन पर दिखाई देते है फैंस की खुशी का हिसाब नहीं होता है। गदर से लेकर बॉर्डर हर तरह की फिल्म में सनी ने अपने अभिनय का जादू दर्शकों के दिलों दिमाग पर छोड़ा है। वहीं एक्टर के फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। खबर है कि सनी देओल की तबीयत ठीक नहीं है और वह इस समय अमेरिका में अपना इलाज करा रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सनी देओल को उनकी अगामी फिल्म की शूटिंग के दौरान पीठ में चोट लग गई थी। अभिनेता के प्रवक्ता ने इस बारे में बताते हुए कहा कि ‘शूटिंग के दौरान कुछ हफ्ते पहले सनी देओल की पीठ में चोट लग गई थी। उनका पहले मुंबई में इलाज चल रहा था और इसके बाद वह दो हफ्ते पहले अपना इलाज कराने अमेरिका चले गए।’

इसी के साथ उन्होंने आगे बताया कि ‘उनके अमेरिका जाने के दौरान राष्ट्रपति चुनाव भी हुआ और वह देश में नहीं थे इसलिए इसमें शामिल भी नहीं हो सके। पूरी तरह ठीक होने के बाद वह भारत वापस आ जाएंगे।’ अभिनेता ने अमेरिका जाने से पहले मुंबई में अपना इलाज कराया था लेकिन उससे उनको कोई फायदा नहीं हुआ इसलिए उन्होंने विदेश जाने का फैसला किया।

वहीं अपनी चोट के चलते सनी देओल शायद संसद के मॉनसून सत्र में भी भाग नहीं ले पाएंगे। सनी देओल इस समय पंजाब के गुरदासपुर से बीजेपी के सांसद हैं। इसी के साथ अभिनेता आने वाले समय में कई फिल्मों में दिखाई देने वाले है। सनी देओल भले ही अब फिल्मों में कम दिखाई देते है लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग पर इसका कोई असर देखने को नहीं मिलता है।

वर्क फ्रंट की बात करें तो सनी देओल कुछ दिनों पहले फिल्म ‘चुप’ शूटिंग कर रहे थे। इसमें उनके साथ पूजा भट्ट और दुलकर सलमान मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का डायरेक्शन आर बाल्की कर रहे हैं। इसके अलावा सनी देओल अपनी सुपरहिट फिल्मों ‘गदर 2’ और ‘अपने 2’ के सीक्वल में भी काम कर रहे हैं।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related