BOLIVIA PLANE CRASH : हाईवे पर गिरे नोट! लैंडिंग में फिसला सैन्य विमान, 15 की मौत

Date:

BOLIVIA PLANE CRASH : Notes fall on highway! Military plane skids during landing, 15 killed

नई दिल्ली। दक्षिण अमेरिकी देश Bolivia में शनिवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। El Alto International Airport पर वायुसेना का हरक्यूलिस परिवहन विमान लैंडिंग के दौरान रनवे से फिसल गया और पास की व्यस्त सड़क पर जा गिरा। हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, तेज हवाएं और कम दृश्यता के बीच विमान उतर रहा था। लैंडिंग के तुरंत बाद नियंत्रण बिगड़ा और वह रनवे से बाहर निकल गया। सड़क पर गिरते ही 10 से 15 वाहन इसकी चपेट में आ गए। कुछ ही मिनटों में वहां अफरा-तफरी मच गई।

सबसे चौंकाने वाला दृश्य तब सामने आया जब सड़क पर विमान का मलबा ही नहीं, बल्कि नए बैंकनोट भी बिखरे दिखाई दिए। बड़ी संख्या में लोग नोट उठाने पहुंच गए। हालात काबू से बाहर होते देख पुलिस को भीड़ हटाने के लिए बल प्रयोग करना पड़ा।

समाचार एजेंसी Reuters के मुताबिक, यह विमान केंद्रीय बैंक के नए बैंकनोट देश के अलग-अलग शहरों में पहुंचाने के मिशन पर था। हादसे के बाद एयरपोर्ट को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया और राहत-बचाव अभियान तुरंत शुरू किया गया। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां कई की हालत गंभीर बनी हुई है।

अधिकारियों ने साफ किया है कि विमान नागरिक उड्डयन का हिस्सा नहीं था, बल्कि वायुसेना के नियंत्रण में संचालित हो रहा था। तकनीकी खराबी और खराब मौसम दोनों एंगल से जांच शुरू कर दी गई है। विस्तृत रिपोर्ट आने के बाद सुरक्षा प्रोटोकॉल की समीक्षा की जाएगी।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related