15 साल बस्तर के शोषण करने वाले भाजपा की चिंतन शिविर मात्र राजनीतिक नौटंकी- कांग्रेस

Date:

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि भाजपा को आज बस्तर ने चिंतन शिविर करने की याद आ रही है। 15 साल जब इनकी सरकार थी। बस्तर में सारकेगुड़ा, पेद्दागेलूर, झलियामारी, एडसमेटा, सोनकू-बिजलु जैसे स्कूली छात्रों की हत्या जैसी घटनाएं हो रही थी।तब भाजपा की चिंतन कहा गई थी। उस समय भाजपा ने चिंतन किया होता तो प्रदेश की इन 15 साल में दुर्दशा नही होती।

भाजपा की रमन सिंह सरकार ने 15 साल में छत्तीसगढ़ और खासकर बस्तर का जो शोषण किया जो वहां पर भ्रष्टाचार किया। फर्जी मुठभेडे़, फर्जी आत्मसमर्पण कर माओवाद के विस्तार किया गया उसकी कीमत प्रदेश को आज भी चुकानी पड़ रही है। अब जाकर भाजपा के द्वारा बस्तर में चिंतन शिविर करना केवल एक ढोंग है, दिखावा है। भाजपा को न बस्तर से न छत्तीसगढ़ से किसी कोई सरोकार नहीं है। ये केवल सत्ता की चिंता है। ये चिंतन शिविर सत्ता के लिए आयोजित किया जा रहा है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि आरएसएस भाजपा बस्तर में चिंतन शिविर में इस बात का चिंतन करें कि जो नगरनार संयंत्र बस्तर के आदिवासियों, जनजातियों की जमीन पर बन रहा है जो बस्तर के अस्मिता, रोजगार, मान सम्मान से जुड़ा है जो अभी शुरू नहीं हुआ है। उसे भाजपा की मोदी सरकार निजी हाथों को सौपने का मन बना रही है। बस्तर की खनिज संपदा का दोहन किया जा रहा है लेकिन केन्द्र सरकार बस्तर के विकास के लिये उचित कदम उठा रही है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में आपसी कलह और विद्वेष भाजपा की राजनीति का हिस्सा रहा है। यहां तक की वर्तमान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जब पर्यवेक्षक बन के आये थे तो एकात्म परिसर में एक स्टूल के पीछे छिप कर अपनी जान बचाना पड़ा था। ये कलह फूट सत्ता और कुर्सी के लिए विवाद भाजपा की परंपरा है। कांग्रेस का इससे लेना देना नही है। कांग्रेस तो विकास में विश्वास करती है। इसी कारण तो छत्तीसगढ़ में किसानो को धान का सही दाम मिल रहा है। किसानों की कर्ज माफी हुई है। वनोपज की खरीद हो रही है। भाजपा के द्वारा लगाए जा रहे आरोप पूरी तरीके से निराधार है। भाजपा जो खुद करती है उसका आरोप लगाती है। यह भाजपा का दोहरा चरित्र है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related