BJP WINS DELHI MCD : दिल्ली MCD में BJP की वापसी, राजा इकबाल सिंह मेयर, जयभगवान यादव डिप्टी मेयर चुने गए

BJP WINS DELHI MCD : BJP returns to Delhi MCD, Raja Iqbal Singh elected Mayor, Jai Bhagwan Yadav elected Deputy Mayor
नई दिल्ली, 25 अप्रैल 2025। BJP WINS DELHI MCD दिल्ली नगर निगम (MCD) में दो साल बाद भारतीय जनता पार्टी की धमाकेदार वापसी हुई है। मेयर चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार राजा इकबाल सिंह ने शानदार जीत दर्ज की। उन्हें कुल 133 वोट मिले, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी मनदीप सिंह को सिर्फ 8 वोटों पर संतोष करना पड़ा। वहीं डिप्टी मेयर पद पर भी बीजेपी के जयभगवान यादव (बेगमपुर वार्ड) ने जीत हासिल की है।
BJP WINS DELHI MCD इस जीत के साथ ही दिल्ली की सियासत में बीजेपी ने फिर से दम दिखाया है। चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस ने मिलकर मुकाबले की कोशिश की थी, लेकिन भाजपा ने रणनीतिक बढ़त बना ली।
राजा इकबाल सिंह बोले “दिल्ली की जनता ने हमें समस्याओं के समाधान की जिम्मेदारी सौंपी है। आम आदमी पार्टी ने पहले ही अपनी हार मान ली थी। अब हम भ्रष्टाचार मिटाएंगे और रुके हुए कामों को पूरा करेंगे।”
AAP ने किया चुनाव का बहिष्कार
AAP की पूर्व मेयर शैली ओबेरॉय और नेता मुकेश गोयल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव का बहिष्कार करने की घोषणा की थी। उन्होंने आरोप लगाया कि “बीजेपी ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया का मजाक बना दिया है।”
BJP WINS DELHI MCD कांग्रेस से मेयर पद के लिए मनदीप सिंह और डिप्टी मेयर पद के लिए अरीबा खान ने नामांकन किया था।
आंकड़ों की नज़र में दिल्ली MCD
कुल सीटें : 250
सक्रिय सीटें : 238 (12 सीटें रिक्त)
BJP : 117 (2022 में 104)
AAP : 113 (2022 में 134)
कांग्रेस : 8
238 पार्षदों के अलावा 10 सांसद (7 लोकसभा, 3 राज्यसभा) और 14 विधायकों को वोटिंग में शामिल किया गया। विधानसभा अध्यक्ष विजेंदर गुप्ता ने 11 बीजेपी और 3 AAP विधायकों को नामित किया।
क्या बोले AAP नेता सौरभ भारद्वाज?
“250 सीटों वाली MCD में भी बीजेपी के पास बहुमत नहीं है। 4 इंजन की सरकार का अब कोई बहाना नहीं चलेगा। अब तो काम करके दिखाना पड़ेगा, जनता एक महीने में सब जान जाएगी।”
बैठक में प्रस्तावित एजेंडे
BJP WINS DELHI MCD लाला लाजपत राय मार्ग का नाम बदलकर बोडो नेता उपेंद्रनाथ ब्रह्म मार्ग करने का प्रस्ताव
MCD स्वास्थ्य योजना की समीक्षा
जर्जर इमारतों को गिराने का प्रस्ताव