chhattisagrhTrending Nowशहर एवं राज्य

BJP STRATEGY MEETING : विधानसभा मानसून सत्र से पहले भाजपा की रणनीतिक बैठक आज, CM निवास में जुटेंगे सभी विधायक

BJP STRATEGY MEETING : BJP’s strategic meeting today before the assembly monsoon session, all MLAs will gather at CM residence

रायपुर, 13 जुलाई 2025। BJP STRATEGY MEETING छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र शुरू होने से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक दल की अहम बैठक आज 14 जुलाई को शाम 7 बजे मुख्यमंत्री निवास में आयोजित की जाएगी। बैठक का उद्देश्य सत्र के दौरान विपक्ष की घेराबंदी का सामना करने के लिए मजबूत रणनीति बनाना है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में होगी बैठक

BJP STRATEGY MEETING इस बैठक में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, सभी कैबिनेट मंत्री और भाजपा के सभी विधायक शामिल होंगे। सत्र के दौरान विपक्ष द्वारा उठाए जाने वाले प्रमुख मुद्दों – जैसे बेरोजगारी, बिजली दरों में वृद्धि, किसानों की समस्याएं, कानून व्यवस्था पर भाजपा की ओर से सटीक और तथ्यों पर आधारित जवाब देने की रणनीति बनाई जाएगी।

नीतिगत मुद्दों और विकास योजनाओं पर भी होगी चर्चा

BJP STRATEGY MEETING सूत्रों के मुताबिक, बैठक में नीतिगत निर्णय, विकास कार्यों की प्रगति रिपोर्ट, और जनहित के मुद्दों पर सरकार की उपलब्धियों को प्रभावी ढंग से सदन में रखने पर भी जोर दिया जाएगा। भाजपा नेतृत्व का मानना है कि सत्र के दौरान सरकार की छवि जनहितैषी और जवाबदेह दिखनी चाहिए।

कांग्रेस करेगी तीखा हमला, भाजपा तैयार

BJP STRATEGY MEETING विधानसभा का मानसून सत्र इस बार काफी गरमागरम रहने की संभावना है। विपक्षी कांग्रेस पार्टी कई मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी में है। ऐसे में यह बैठक भाजपा के लिए रणनीतिक रूप से बेहद अहम मानी जा रही है।

 

 

 

 

 

 

 

 

Share This: