बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव की पायलट गाड़ी हुई हादसे का शिकार, ड्राइवर की मौत

Date:

रायपुर। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव की पायलट गाड़ी हादसे का शिकार हो गई है। मिली सूचना के अनुसार दुर्घटना में हेड कॉन्स्टेबल की मौत हो गई। तीन अन्य घायल है, जिनमें एक की हालत नाज़ुक बताई जा रही है। घटना उदयपुर क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव बीजेपी कार्यसमिति की बैठक में शामिल होने बिलासपुर से अम्बिकापुर रवाना हुए थे। इस दौरान रात एक बजे के आसपास उदयपुर के नर्सरी खरपारी नाला के पास उनकी पायलट गाड़ी अनियंत्रित हो गई।

बता दें कि हादसा इतना जबरदस्त था कि घटना में एक हेड कॉन्स्टेबल की मौत हो गई। वहीं इस घटना में तीन अन्य घायल हो चुके हैं। घायलों का उपचार अम्बिकापुर मेडिकल कॉलेज में जारी है। हादसे के दौरान पायलट गाड़ी में एक ड्रायवर और तीन जवान मौजूद थे।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG NEWS : धान खरीदी की बढ़ी अवधि तो भूपेश बघेल ने सरकार का जताया आभार

CG NEWS : रायपुर। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की...

CG DHAN KHARIDI: सीएम साय का बड़ा ऐलान, वंचित किसानों से फिर खरीदा जाएगा धान

CG DHAN KHARIDI: रायपुर। छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए...

विश्व कैंसर दिवस पर संजीवनी कैंसर केयर फाउंडेशन द्वारा कैंसर जागरूकता

रायपुर: विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर संजीवनी कैंसर...