
पंचकूला। हरियाणा के परिवहन मंत्री अनिज विज को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। हरियाणा बीजेपी ने पार्टी प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडौली और मुख्यमंत्री नायब सैनी के खिलाफ बयानों को लेकर नोटिस जारी किया है। पार्टी ने कैबिनेट मंत्री से तीन दिनों के भीतर जवाब देने को कहा है।