BJP Observer List: BJP संगठन चुनाव के लिए नियुक्त किए गए पर्यवेक्षक, देखें पूरी लिस्ट

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

BJP Observer List:  बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी के संगठन चुनाव के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त कर दिए हैं। पार्टी ने महासचिव सुनील बंसल को पश्चिम बंगाल और विनोद तावड़े को बिहार और यूपी का पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।

वहीं, श्रीकांत शर्मा उत्तराखंड चुनाव पर्यवेक्षक बनाए गए है। सुनील बंसल को पश्चिम बंगाल, असम, झारखंड और हरियाणा का पर्यवेक्षक बनाया गया है। तरुण चुग को केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कर्नाटक व लक्षद्वीप का पर्यवेक्षक बनाया गया है।

वहीं, शिवप्रकाश को मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश व तेलंगाना की जिम्मेदारी दी गई है। अरुण सिंह को महाराष्ट्र, गोवा, दमन द्वीप के साथ ही दादर नगर हवेली की जिम्मेदारी दी गई है। राजस्थान, पंजाब, चंडीगढ़ और गुजरात का पर्यवेक्षक राधा मोहन दास को बनाया गया है। बता दें कि इन पर्यवेक्षकों का प्रमुख कार्य संबंधित राज्यों में पार्टी के संगठनात्मक चुनावों की निगरानी करना होगा, जिससे पार्टी की आंतरिक संरचना मजबूत और पारदर्शी बनी रहे। ये चुनाव बीजेपी के संगठनात्मक ढांचे को बेहतर बनाने और आगामी चुनावों के लिए पार्टी को तैयार करने की दिशा में अहम कदम हैं। इसके साथ ही बीजेपी ने संगठन चुनाव के लिए अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी ने घोषणा की है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव दिसंबर के पहले सप्ताह में प्रस्तावित है।

कब कराए जा सकते हैं संगठन के चुनाव?

बता दें कि पिछले कुछ दिनों से अगल-अलग राज्यों में भारतीय जनता पार्टी के अंदरूनी चुनाव को लेकर चर्चा की जा रही थी। बताया जा रहा था कि मकर संक्रांति के बाद यानी जनवरी में भारतीय जनता पार्टी के संगठन के चुनाव कराए जा सकते हैं। इसे लेकर ही आज पार्टी ने ऑब्जर्वर्स की नियुक्ति भी कर दी है।

जे पी नड्डा ने की पर्यवेकों की नियुक्ति

बता दें कि दिसंबर में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव कराए जानें हैं और चुनाव से पहले सभी राज्यों में संगठन के चुनाव संपन्न किए जाएंगे। जिसके लिए बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा पर्यवेकों की नियुक्ति कर दी गई है। पार्टी ने कई ऐसे नेताओं को इस बार पर्यवेक्षकों में मौका दिया है जो राष्ट्रीय पटल पर पहली बार दिख रहे हैं।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related