BJP NOTICE : बीजेपी ने पार्टी विरोधी गतिविधियों पर कड़ा रुख अपनाया, 2 नेताओं को नोटिस जारी

Date:

BJP NOTICE : BJP takes tough stand on anti-party activities, issues notice to 2 leaders

रायपुर, 27 अप्रैल 2025। BJP NOTICE भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने पार्टी विरोधी गतिविधियों पर सख्ती दिखाते हुए दो नेताओं को नोटिस जारी किया है। यह कार्रवाई प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव के निर्देश पर की गई है। पंचायत चुनाव में बागी प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ने के कारण गौरेला-पेंड्रा-मरवाही क्षेत्र से समीर पैकरा और उपेंद्र बहादुर को नोटिस जारी किया गया है।

BJP NOTICE पार्टी ने दोनों नेताओं से सात दिन के भीतर जवाब मांगा है और चेतावनी दी है कि यदि निर्धारित समय में संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया, तो उन्हें पार्टी से छह वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया जाएगा। बीजेपी ने यह कदम पंचायत चुनावों में अनुशासनहीनता को गंभीरता से लिया है और पार्टी विरोधी गतिविधियों को बिल्कुल भी सहन नहीं करने का कड़ा संदेश दिया है।

BJP NOTICE प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने कहा कि पार्टी के सिद्धांतों और निर्णयों के खिलाफ काम करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाना आवश्यक है ताकि पार्टी की एकजुटता और अनुशासन बना रहे। इस कार्रवाई से असंतुष्ट नेताओं को स्पष्ट संदेश दिया गया है कि पार्टी में अनुशासनहीनता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH : बस्तर में खजाना मिला!

CHHATTISGARH : Treasure found in Bastar! बस्तर। बस्तर के गांवों...

CG WEATHER UPDATE : छत्तीसगढ़ में हीटवेव अलर्ट!

CG WEATHER UPDATE : Heatwave alert in Chhattisgarh! रायपुर। छत्तीसगढ़...