Trending Nowशहर एवं राज्य

भाजपा विधायकों ने दिल्ली विधानसभा के बाहर हल लेकर प्रदर्शन किया

नई दिल्ली  भाजपा विधायकों ने दिल्ली विधानसभा के बाहर दिल्ली सरकार के खिलाफ हल लेकर गुरुवार को प्रदर्शन किया। दिल्ली विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता रामवीर सिंह बिधूड़ी ने बताया, किसानों से कृषि का दर्ज़ा छीन लिया और किसी भी यंत्र पर सब्सिडी नहीं दी जा रही।

ट्रैक्टर को व्यावसायिक वाहन घोषित कर दिया है। किसानों को ट्रैक्टर पर 30,000 रोड टैक्स देना पड़ रहा है। किसानों को व्यावसायिक रेट पर खेती के लिए बिजली दी जा रही है। अगर हमें विधानसभा में इस पर चर्चा करने की अनुमति नहीं मिली तो हम मुख्यमंत्री के दफ्तर के बाहर धरना प्रदर्शन करेंगे।

Share This: