BJP Membership Campaign: CM विष्णु देव साय ने बगिया से की मोर बूथ अभियान की शुरुआत, सबसे पहले इन्हें बनाया पार्टी का सदस्य…

Date:

BJP Membership Campaign: जशपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर बगिया स्थित अपने आवास में ‘मोर बूथ, मोर अभियान’ कार्यक्रम की शुरुआत की. उन्होंने सबसे पहले अपने बूथ से धनेश्वर साय को ऑनलाइन सदस्यता दिलाई. इसके साथ ही पूरे प्रदेश में 50 लाख सदस्यता बनाया जाने का लक्ष्य दिया गया है.

BJP Membership Campaign: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस अवसर पर कहा कि विश्व का नम्बर 1 राजनीति पार्टी भाजपा की 6 वर्षों के बाद सदस्यता समाप्त हो जाती है, इसलिए आज पूरे देश में व्यापक स्तर से सदस्यता अभियान चालाया जा रहा है. भाजपा का एक-एक नेता व कार्यकर्ताओं को सदस्यता बनाने का लक्ष्य दिया गया है. जशपुर जिले में 1.5 लाख सदस्यता ग्रहण करने का लक्ष्य दिया गया है . जिसमें करीब 40 हजार लोगों को सदस्य बनाया गया है.

BJP Membership Campaign: “हर बूथ में जाएंगे, 100 सदस्य बनाएँगे” का आह्वान करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि आज उन्हें झारखंड भी जाना है, लेकिन पार्टी के निर्देश पर मोर बूथ- मोर अभियान के तहत सबसे पहले अपने बूथ में 100 सदस्यों को जोड़ने वे अपने गांव आए हैं. इसके अंतर्गत प्रधानमंत्री, राष्ट्रीय अध्यक्ष, मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष, सांसद, विधायक सबको अपने बूथ में 100 सदस्य बनाना है.

कार्यक्रम में जशपुर जिला भाजपा अध्यक्ष सुनील गुप्ता, उपाध्यक्ष द्वय सुनील अग्रवाल, पुरुषोत्तम सिंह ठाकुर, पूर्व विधायक रोहित साय, मंडल अध्यक्ष रोशन प्रताप, अनिल अग्रवाल, सुनील चौधरी, अन्य गणमान्य जन, भाजपा कार्यकर्ता एवं समस्त क्षेत्रवासी उपस्थित रहे.

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

भतीजे अजित के निधन पर भावुक चाचा शरद पवार का बयान, कहा – इसमें कोई राजनीति नहीं …

मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति के सबसे कद्दावर चेहरों में...

CG ACCIDENT: बस-ट्रेलर की जबरदस्त टक्कर, 20 से अधिक यात्री घायल

CG ACCIDENT: रामानुजगंज: बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग 343...