जंगल पहुंचे बीजेपी नेता को लगी गोली, वारदात रहस्यमय

Date:

मोहला-मानपुर। मोहला-मानपुर जिले के खडग़ांव क्षेत्र में कथित नक्सल हमले में गोली लगने से क्षेत्रीय भाजपा कार्यकर्ता घायल हो गया। वारदात को लेकर पुलिस ने आशंका जाहिर की है। पूरा मामला रहस्यमय हो गया है। एमएमसी जिले के एसपी रत्ना सिंह मामले की खुद निगरानी कर रही है। घटना से जुड़े तथ्यों को पुलिस एकत्रित कर रही है। इसके बाद घटना की स्पष्ट वजह सामने आएगी। जानकारी के मुताबिक खडग़ांव थाना क्षेत्र के बोदरा के रहने वाले सकुनराम सलामे को गोली लगने की खबर लगने के बाद ग्रामीणों ने जंगल से उसे बेहोशी की हालत में देखा। इसके बाद मामले की सूचना दी गई। ग्रामीणों की मदद से घायल भाजपा नेता को मानपुर अस्पताल लाया गया, जहां से उसे राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज रिफर किया गया है। जख्मी भाजपा नेता की स्थिति फिलहाल स्थिर है। वह बोलचाल में भी सक्षम है। बताया जा रहा है कि घायल ग्रामीण भाजपा से जुड़ा हुआ है। इसीलिए पुलिस मामले की संवेदनशीलता को समझते हुए हर परिस्थिति पर नजर जमाए हुए है। कथित तौर पर नक्सलियों द्वारा गोली दागने की खबर से आईजी दीपक झा से लेकर आलाधिकारी मामले की तफ्तीश में जुट गए हैं।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

छत्तीसगढ़ की ब्यूटिशियन ने यौन शोषण और धर्म परिवर्तन का लगाया आरोप

CRIME NEWS: छत्तीसगढ़ की रहने वाली 30 वर्षीय ब्यूटीशियन...

मरीज की मौत के बाद हंगामा, परिजनों ने लगाया अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर आरोप

रायपुर: राजधानी रायपुर के भाठागांव स्थित उर्मिला मेमोरियल हॉस्पिटल...

EOW ने DMF फंड घोटाले में अनिल टुटेजा को किया गिरफ्तार

रायपुर: छत्तीसगढ़ DMF घोटाला मामले में EOW ने बड़ी...