नीतीश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन में BJP नेता की मौत, मचा बवाल

Date:

बिहार की राजधानी पटना में वर्तमान सरकार के खिलाफ जारी प्रदर्शन में जमकर बवाल हुआ है। बिहार की नीतीश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान पटना पुलिस द्वारा किये गए लाठीचार्ज में जहनाबाद से ताल्लुक रखने वाले एक बीजेपी नेता की मौत हो गई है।

मिली जानकारी के अनुसार नेता का नाम विजय सिंह है वो जहानाबाद के जिला महासचिव थे। इस घटना की जानकारी बीजेपी सांसद सुशील मोदी ने ट्विट कर दी। बता दें कि बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी समेत कई नेताओं को पटना पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पटना के डाक बंगला चौराहे पर बीजेपी कार्यकर्ता और पुलिस के बीच खूब झड़प हुई।

कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया, वाटर कैनन छोड़े और आंसू गैस के गोले दागे। पुलिस पर भी ईंट-पत्थर बरसाए गए। लाठीचार्ज के बाद अध्यक्ष सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बीजेपी नेता सड़क पर ही धरने पर बैठ गए। फिर उन्हें हिरासत में लेकर बस में भरकर जगह को खाली कराया गया। इतना ही नहीं लाठीचार्ज के दौरान सांसद जनार्दन सिग्रीवाल के सिर में चोट आई है।

नई शिक्षक भर्ती नियमावली के विरोध में और सरकार बदलने के समय किये गए 10 लाख रोजगार देने के वादे पर बीजेपी ने पटना में विधानसभा मार्च निकाला। इसमें राज्यभर से हजारों की संख्या में नेता और कार्यकर्त्ता जुटे। BJP के नेता शिक्षक भर्ती नियमावली में हुए बदलाव, रोजगार के अलावा अगुवानी पुल हादसा, भ्रष्टाचार और लगातार बिगड़ रही कानून व्यवस्था के मुद्दे पर भी महागठबंधन सरकार को घेर रही है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG NEWS : धान खरीदी की बढ़ी अवधि तो भूपेश बघेल ने सरकार का जताया आभार

CG NEWS : रायपुर। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की...

CG DHAN KHARIDI: सीएम साय का बड़ा ऐलान, वंचित किसानों से फिर खरीदा जाएगा धान

CG DHAN KHARIDI: रायपुर। छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए...

विश्व कैंसर दिवस पर संजीवनी कैंसर केयर फाउंडेशन द्वारा कैंसर जागरूकता

रायपुर: विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर संजीवनी कैंसर...