BJP KARYAKARTA SAHYOG KENDRA : भाजपा कार्यकर्ता सहयोग केंद्र रायपुर में आज से शुरू …

Date:

BJP KARYAKARTA SAHYOG KENDRA : BJP Karyakarta Sahayog Kendra starts from today in Raipur…

रायपुर। प्रदेश भाजपा ने कार्यकर्ताओं की समस्याओं के समाधान और संवाद को मजबूत करने के लिए कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में ‘सहयोग केंद्र’ फिर से शुरू करने का निर्णय लिया है। यह केंद्र 6 अक्टूबर सोमवार से संचालित होगा। पहले दिन राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनेंगे और उनका समाधान करेंगे। इसके लिए कार्यकर्ताओं को दोपहर 1 से 2 बजे तक पंजीयन कराना होगा। पूर्व अनुभव को देखते हुए भाजपा नेता सच्चिदानंद उपासने को सहयोग केंद्र की जिम्मेदारी दी गई है।

डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि कार्यकर्ताओं के साथ संवाद और सहयोग हमारी प्राथमिकता है। प्रत्येक मंत्री को बारी-बारी से केंद्र में बैठना होगा। उन्होंने बताया कि वे 14 अक्टूबर को स्वयं भी कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनेंगे।

साव ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य का खनिज राजस्व 25 वर्षों में 34 गुना बढ़ा है। नई औद्योगिक नीति, कृषि विकास और युवाओं के कौशल सृजन के लिए सरकार लगातार प्रयासरत है। उन्होंने कोल्ड्रिफ कफ सिरफ की उपलब्धता और स्वास्थ्य विभाग की सतर्कता के बारे में भी जानकारी दी।

प्रदेश भाजपा ने वर्ष 2023 में सत्ता में चौथी बार आने के बाद कार्यकर्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए सहयोग केंद्र की शुरुआत की थी। पिछले वर्ष यह केंद्र आचार संहिता और चुनावी गतिविधियों के चलते बंद किया गया था।

पहले चरण में पांच मंत्रियों की ड्यूटी निर्धारित की गई है :

6 अक्टूबर : राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा

7 अक्टूबर : स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव

8 अक्टूबर : वन मंत्री केदार कश्यप

9 अक्टूबर : तकनीकी शिक्षा मंत्री गुरु खुशवंत साहेब

10 अक्टूबर : खाद्य मंत्री दयालदास बघेल

यह सहयोग केंद्र राज्य में पार्टी और कार्यकर्ताओं के बीच मजबूत संवाद और समस्याओं के त्वरित समाधान का मंच साबित होगा।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related