5 पार्षदों को BJP ने निकाला… नगर पालिका अध्यक्ष के लिए कांग्रेस को दिया था वोट… जांच के बाद निष्कासित…

Date:

मुंगेली के 5 भाजपा पार्षदों को पार्टी से निकाल दिया गया है। 6 साल के लिए ये पार्षद पार्टी से बर्खास्त कर दिए गए हैं। इन पार्षदों पर मुंगेली नगर पालिका में अध्यक्ष पद के चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी को वोट देने का आरोप है। क्रॉस वोटिंग की भाजपा ने आंतरिक तौर पर जांच करवाई और ये पार्षद दोषी पाए गए। अब भाजपा के प्रदेश महामंत्री पवन साय ने इन्हें पार्टी से निकाल बाहर करने का आदेश जारी कर दिया है। युवा मोर्चा के एक नेता अमित आर्या को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

भाजपा से निकाले गए मुंगेली के पार्षदों में सोनी जांगडे, मोहित बजारा, संतोषी मोना, मोहन मल्लाह और मोतिम बाई शामिल हैं। सारा विवाद एक साल पुराना है। तब मुंगेली नगर पालिका के परमहंस वार्ड में कोई काम किए बिना ही ठेकेदार को 13 लाख का भुगतान किए जाने का मामला उठा। आरोप तब नगर पालिका के अध्यक्ष संतुलाल सोनकर पर लगे। बवाल के बाद राज्य शासन ने सोनकर को हटा दिया और दोबारा चुनाव हुए। इसी चुनाव में कांग्रेस के हेमेंद्र गोस्वामी को जीत मिली। अब पार्षदों पर हुई कार्रवाई पर हेमेंद्र ने कहा कि ये भाजपा का अंदरूनी मामला है, मैं क्या कहूं। दरअसल मुंगेली में भाजपा के 12 और कांग्रेस 10 पार्षद हैं, 6 ने भाजपा के उम्मीदवार को वोट दे दिया था।

निकाले गए पार्षद बोले- हम ऊपर तक जाएंगे
पार्टी से निकाले गए पार्षद मोहन मल्लाह ने कह कि हमें आरोपी बनाना बेबुनियाद है । कार्यवाही विधि सम्मत नहीं है । उन्हें पार्टी से निकालने से पहले अपने पक्ष रखने का मौका नहीं दिया गया । राज्य शासन ने जिस तरह मुंगेली नगर पालिका के पृर्व अध्यक्ष पर उनके पक्ष बिना सुने एकतरफा कार्यवाही की है वैसे ही हमारी पार्टी भी हमारा पक्ष सुने बिना हमे 6 वर्षों के निकाल रही है। हम सभी इस कार्यवाही के खिलाफ पार्टी फोरम में अपील करेंगे । हम चुनौती देंगे और हमे भरोसा है हमारी बात सुनी जाएगी।

कांग्रेस ने कहा- बिल्ली खिसिया गई है
इस मामले को मुंगेली कांग्रेस इसे खिसियानी बिल्ली खम्भा नोचे वाली कार्रवाई बता रही है। मुंगेली कांग्रेस के प्रवक्ता अरविंद वैष्णव ने कहा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को भारी समर्थन मिला जिसे लेकर भाजपा की अंतर्कलह उजागर होने लगी है । मुंगेली नगर पालिका के उप चुनाव में प्रदेश सरकार के कामों पर भाजपा पार्षदों ने भी भरोसा जताया। कांग्रेस पार्टी पर पार्षदों की खरीदी का आरोप बेबुनियाद है ।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH : सरकारी गेस्ट हाउस में अफसरों की पार्टी!

CHHATTISGARH : Officers' party in government guest house! कोरबा. कोरबा...

EDUCATION SCAM : स्कूल घोटाले का बड़ा पर्दाफाश!

EDUCATION SCAM : Big expose of school scam! रायपुर डेस्क।...