BJP BREAKING : प्रदेश भाजपा में बड़ा बदलाव, नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति के संकेत ..

Date:

BJP BREAKING: Big change in state BJP, appointment of new state president ..

नई दिल्ली। पंजाब भाजपा में नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति होने जा रही है। अश्वनी शर्मा की जगह अब पंजाब भाजपा की कमान किसी और को दी जाएगी। सूत्रों के हवाले से यह जानकारी मिल रही है कि, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शीर्ष नेतृत्व ने अश्वनी शर्मा का इस्तीफा मांग लिया है। हालांकि, वहीं खबर यह भी है कि, अश्वनी शर्मा ने खुद से पंजाब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का पद छोड़ दिया है। फिलहाल, पंजाब में नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर भाजपा के शीर्ष नेतृत्व की तैयारी जोरों पर है। किसी भी वक्त पंजाब भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष की औपचारिक घोषणा हो सकती है।

सुनील जाखड़ होंगे पंजाब भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष –

ऐसी अटकलें तेज हैं कि, दिग्गज नेता सुनील जाखड़ पंजाब भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष होंगे। भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने सुनील जाखड़ (Sunil Jakhar) को पंजाब भाजपा की कमान (Punjab BJP Chief) सौंपने का मन बना लिया है। जल्द ही सुनील जाखड़ का नाम पंजाब भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष के रूप में घोषित हो सकता है। आपको बतादें कि, मौजूदा समय में सुनील जाखड़ भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी (BJP National Executives Committee) हिस्सा हैं। जाखड़ को दिसंबर 2022 में भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया था। जाखड़ के साथ पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह भी भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य नियुक्त हुए थे।

14 मई को कांग्रेस छोड़ने का ऐलान –

ध्यान रहे कि, सुनील जाखड़ ने 14 मई 2022 को बड़ा सियासी विस्फोट किया था। अपने खिलाफ नोटिस जारी होने से आहत पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान सुनील जाखड़ ने फेसबुक पर लाइव आकर अपने दिल की बात कही थी। दिल की बात में जाखड़ ने कांग्रेस को अलविदा कह दिया था। वहीं इसके पहले पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 के दौरान सक्रिय रजनीति से दूरी बना ली थी। जाखड़ ने कहा था कि वह अब सक्रिय रजनीति में नहीं रहेंगे। लेकिन इसके बाद वह भाजपा में शामिल हो गए। जहाँ से जाखड़ की नई राजनीतिक भूमिका शुरू हुई।

19 मई 2022 को भाजपा में शामिल हुए जाखड़ –

कांग्रेस के दिग्गज व काफी पुराने नेता और पंजाब कांग्रेस इकाई के पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखड़ 19 मई 2022 को भाजपा में शामिल हो गए. जाखड़ ने दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और तमाम नेताओं की मौजूदगी में पार्टी का दामन थामा।

अबोहर सीट से तीन बार विधायक रहे सुनील जाखड़ –

सुनील जाखड़ पूर्व केंद्रीय मंत्री और लोकसभा अध्यक्ष रहे बलराम जाखड़ के बेटे हैं। 1954 में अबोहर के पंजकोसी गांव में जन्मे सुनील जाखड़ 2002 से 2017 के बीच अबोहर से तीन बार विधायक चुने जा चुके हैं। वहीं, जाखड़ 2017 में अबोहर विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार से हार गए थे।

गुरदासपुर लोकसभा सीट से भी लड़े –

सुनील जाखड़ ने 2017 में सांसद विनोद खन्ना की मृत्यु के बाद गुरदासपुर लोकसभा सीट से सफलतापूर्वक उपचुनाव भी लड़ा था। लेकिन 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान जाखड़ को गुरदासपुर सीट पर भाजपा उम्मीदवार और अभिनेता सनी देओल से 82,000 से अधिक मतों के अंतर से हार का सामना करना पड़ा था।

बतादें कि, पंजाब में सुनील जाखड़ की एक बड़े हिन्दू नेता के रूप में पहचान है। इसके अलावा जाखड़ अन्य वर्ग को भी साधने में माहिर हैं। जाखड़ का कुशल और शांत और साफ-सुतरा व्यक्तित्व सब पर अपना असर करता है।

 

 

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related