CG TEACHER PROMOTION : शिक्षकों की पदोन्नति का कैलेंडर

Date:

CG TEACHER PROMOTION : Teachers’ promotion calendar

रायपुर। बिलासपुर शिक्षा संभाग से शिक्षकों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। लंबे समय से लंबित पदोन्नति प्रक्रिया अब शुरू होने जा रही है। संभाग के संयुक्त संचालक R. P. Aditya ने डीईओ और बीईओ को जरूरी निर्देश जारी कर दिए हैं।

जारी आदेश के मुताबिक प्रशिक्षित स्नातक, स्नातकोत्तर सहायक शिक्षक, शिक्षक और प्रधान पाठक प्राथमिक शाला सहित ई/टी संवर्ग के शिक्षकों की 1 अप्रैल 2025 की स्थिति में वरिष्ठता सूची तैयार की जाएगी। इसी के आधार पर पदोन्नति प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।

विभाग ने इसके लिए पूरा कैलेंडर भी जारी किया है। 13 मार्च को वरिष्ठता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन होगा, 17 मार्च तक दावा-आपत्ति ली जाएगी और 20 मार्च को अंतिम वरिष्ठता सूची जारी की जाएगी। इसके बाद 24 मार्च तक रिक्त पदों और पदोन्नति प्रस्ताव की जानकारी ली जाएगी।

सबसे अहम विभागीय पदोन्नति समिति (DPC) की बैठक 27 मार्च 2026 को प्रस्तावित है, जिसमें शिक्षकों की पदोन्नति पर फैसला लिया जाएगा।

बताया जा रहा है कि इस मुद्दे को लेकर Chhattisgarh Teachers Association के प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा और प्रदेश उपाध्यक्ष बसंत चतुर्वेदी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने पहले ही ज्ञापन सौंपा था। अब विभाग की पहल के बाद शिक्षकों को जल्द प्रमोशन मिलने की उम्मीद बढ़ गई है।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

युवा डॉ. गंधर्व पाण्डेय को प्रदेश भाजपा में बड़ी जिम्मेदारी

  रायपुर। छत्तीसगढ़ में भाजपा संगठन ने एक युवा चेहरे...

CHHATTISGARH LIVE : विधानसभा प्रश्नकाल

CHHATTISGARH LIVE : Assembly Question Hour रायपुर। Chhattisgarh Legislative Assembly...