BILASPUR RAIL ACCIDENT : बिलासपुर। बिलासपुर रेल दुर्घटना को लेकर एक महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है। 4 नवंबर को लाल खदान में मेमू ट्रेन और मालगाड़ी के बीच हुए टकराव में गंभीर रूप से घायल असिस्टेंट लोको पायलट रश्मि राज को रेल प्रशासन ने निलंबित कर दिया है। उनका निलंबन तब तक प्रभावी रहेगा जब तक सीआरएस जांच पूरी नहीं हो जाती। इस समय रश्मि राज का उपचार रेलवे अस्पताल में चल रहा है।
इससे पहले, सोमवार को रेल प्रशासन ने वरिष्ठ विद्युत अभियंता (ऑपरेशनल) मसूद आलम को उनके पद से हटा दिया था और उन्हें फोर्सलीव पर भेज दिया गया था।

