CG HOSPITAL DEATH : अपोलो अस्पताल में नवजात की मौत, जांच टीम गठित

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG HOSPITAL DEATH : Newborn dies in Apollo Hospital, investigation team formed

बिलासपुर, 27 दिसंबर। अपोलो अस्पताल में प्रसव के दौरान कथित लापरवाही से नवजात की मौत का मामला अब गंभीर मोड़ पर पहुंच गया है। परिजनों के हंगामे और शिकायत के बाद जिला प्रशासन हरकत में आया है। कलेक्टर के निर्देश पर सीएमएचओ ने चार सदस्यीय विशेषज्ञ जांच टीम का गठन किया है, जो जल्द अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।

मिली जानकारी के मुताबिक, विनोबा नगर निवासी पीहू अग्रवाल को बुधवार को प्रसव के लिए अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजनों का आरोप है कि डिलीवरी के दौरान स्थिति बिगड़ने के बावजूद अस्पताल प्रबंधन ने समय पर जरूरी मेडिकल हस्तक्षेप नहीं किया। बार-बार कहने के बाद भी लापरवाही बरती गई, जिसका नतीजा नवजात की मौत के रूप में सामने आया।

घटना के बाद परिजन भड़क उठे और अस्पताल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। परिजनों ने मामले की शिकायत कलेक्टर और एसपी से करते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।

कलेक्टर के निर्देश पर जांच

मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर संजय अग्रवाल ने सीएमएचओ को तत्काल जांच टीम गठित कर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए। इसके बाद सीएमएचओ डॉ. शुभा गढ़ेवाल ने शुक्रवार को चार सदस्यीय विशेषज्ञ टीम का गठन किया।

जांच टीम में ये डॉक्टर शामिल

जांच टीम के अध्यक्ष डॉ. अनिल गुप्ता होंगे। टीम में सदस्य के रूप में डॉ. कृष्णा मित्तल, डॉ. रविन्द्र बागड़े और डॉ. सीबी मिश्रा को शामिल किया गया है।

सीएमएचओ कार्यालय के मुताबिक, टीम अस्पताल के इलाज से जुड़े दस्तावेज, मेडिकल रिकॉर्ड, उपचार प्रक्रिया और परिजनों के बयान के आधार पर जांच करेगी। दो से तीन दिनों के भीतर जांच रिपोर्ट सौंपे जाने की संभावना है, जिसके बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related