Trending Nowशहर एवं राज्य

BIJAPUR ENCOUNTER BREAKING : 3-4 नक्सलियों के मारे जाने की खबर, सुरक्षाबलों का ऑपरेशन जारी …

BIJAPUR ENCOUNTER BREAKING: News of 3-4 Naxalites killed, security forces operation continues…

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। सूत्रों के अनुसार, अब तक 3-4 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है, हालांकि उनकी मौत की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। मुठभेड़ दक्षिण बस्तर के पुजारीकांके इलाके में हो रही है।

1200 से अधिक जवान घेरे में शामिल –

इस ऑपरेशन में बीजापुर, सुकमा और दंतेवाड़ा के DRG, कोबरा बटालियन की 204, 205, 206, 208, 210 टुकड़ियां और CRPF के जवान शामिल हैं। कुल मिलाकर 1200-1500 जवानों ने इलाके को घेर लिया है। जंगल में बड़ी संख्या में नक्सली छिपे हुए हैं, जिनमें कुछ बड़े नक्सली लीडर भी शामिल बताए जा रहे हैं।

IED ब्लास्ट में 2 जवान घायल –

गुरुवार को बीजापुर के बासागुड़ा थाना क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा लगाए गए IED ब्लास्ट में कोबरा बटालियन के दो जवान घायल हो गए। घटना तब हुई जब जवान पुतकेल कैंप से सर्च ऑपरेशन के लिए निकले थे। घायल जवानों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

नेशनल पार्क एरिया में 5 नक्सलियों को मार गिराया गया था –

इसके पहले, 12 जनवरी को बीजापुर के मद्देड़ इलाके में सुरक्षाबलों ने 2 महिला नक्सलियों समेत 5 नक्सलियों को मार गिराया था। घटनास्थल से सुरक्षाबलों ने SLR राइफल, 12 बोर बंदूक, BGL लॉन्चर और नक्सल साहित्य बरामद किया था।

बस्तर IG का बयान –

बस्तर IG सुंदरराज पी ने बताया कि 12 जनवरी को हुए ऑपरेशन के दौरान जवानों ने नेशनल पार्क एरिया कमेटी के माओवादियों को घेरा था। सुबह से शुरू हुई मुठभेड़ शाम तक चली थी। इस दौरान जवानों ने कई हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद की।

ऑपरेशन जारी –

सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है। इलाके में नक्सलियों की मौजूदगी को देखते हुए जवान सतर्कता के साथ ऑपरेशन को अंजाम दे रहे हैं। IED ब्लास्ट जैसी घटनाओं से बचने के लिए जवान हर कदम फूंक-फूंककर रख रहे हैं।

यह मुठभेड़ नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबलों के मजबूत इरादे और उनके खिलाफ निर्णायक कार्रवाई को दर्शाती है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

birthday
Share This: