Bihar Politics: केसी त्यागी का JDU प्रवक्ता पद से इस्तीफा, उनकी जगह इन्हें किया गया नियुक्त

Bihar Politics: जदयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी प्रवक्ता पद से इस्तीफा दे दिया है। अब राजीव रंजन (Rajiv Ranjan) को जदयू के नए प्रवक्ता के रूप में नियुक्त किया गया है। हालांकि, अपने इस्तीफे को लेकर अब तक केसी त्यागी ने कुछ नहीं कहा है। इस संबंध में जदयू (JDU) ने एक पत्र भी जारी किया है। जिसमें बताया गया है कि केसी त्यागी (KC Tyagi Resign) ने निजी कारणों से इस्तीफा दिया है।
बता दें कि केसी त्यागी सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के काफी करीबी माने जाते हैं। उन्हें साल 2023 में जदयू का विशेष सलाहकार और मुख्य प्रवक्ता बनाया गया था। केसी त्यागी समाजवादी आंदोलन से जुड़े नेता हैं। उन्होंने पूर्व पीएम चौधरी चरण के साथ भी काम किया है। केसी त्यागी लोकसभा (Lok Sabha) और राज्यसभा दोनों सदन के सदस्य रह चुके हैं। उन्होंने नीतीश कुमार, शरद यादव और आरसीपी सिंह के अध्यक्ष वाले कार्यकाल में भी पार्टी की राष्ट्रीय टीम में काम किया है। 2023 में जब ललन सिंह जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर थे, तब उन्होंने केसी त्यागी को का विशेष सलाहकार और मुख्य प्रवक्ता बनाया था। उस दौरान, नीतीश कुमार (Nitish Kumar Party JDU) की पार्टी भाजपा से अलग थी। बिहार में राजद (RJD) के साथ मिलकर नीतीश कुमार की सरकार चल रही थी। अब केसी त्यागी के इस्तीफे के कई मायने निकाले जा रहे हैं। हालांकि, आधिकारिक तौर पर इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता है।