PM MODI LIVE : After the historic mandate of Bihar, PM Modi live from BJP office…
नई दिल्ली। बिहार के ऐतिहासिक जनादेश के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीजेपी मुख्यालय से जनता को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि बिहार ने विकास, सुशासन और स्थिरता पर भरोसा जताते हुए एक बार फिर एनडीए को मजबूत जनसमर्थन दिया है। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि यह जनता की जीत है, गरीबों, युवाओं और महिलाओं की आकांक्षाओं की जीत है।
उन्होंने बिहार की जनता, पार्टी कार्यकर्ताओं और सभी सहयोगी दलों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जनादेश आने वाले समय में राज्य को नई दिशा देगा। पीएम मोदी ने यह भी कहा कि देश की राजनीति में बिहार ने हमेशा निर्णायक भूमिका निभाई है और इस बार का जनादेश भविष्य के भारत के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।
