BIG STATEMENT: ‘We are talking about Manipur, they are talking about East India Company’, Kharge said on PM’s statement ..
संसद में लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही मंगलवार दोपहर 2 बजे तक स्थगित कर दी गई है। मणिपुर के मसले पर चर्चा की मांग को लेकर कांग्रेस और आप समेत विपक्षी दलों ने स्थगन प्रस्ताव दिया था।
#WATCH | LoP Rajya Sabha & Congress President Mallikarjun Kharge in Parliament, says, "So many representatives are giving notices under 267 in Parliament. We are talking about Manipur, but the Prime Minister is talking about East India Company" pic.twitter.com/rCpfn8JHPO
— ANI (@ANI) July 25, 2023
भाजपा संसदीय दल की मीटिंग में प्रधानमंत्री ने विपक्षी दलों के गठबंधन I.N.D.I.A पर बयान दिया। कहा- सत्ता चाहने वाले और देश को तोड़ने वाले ईस्ट इंडिया कंपनी और इंडियन मुजाहिदीन जैसे नाम रख रहे हैं।
राज्यसभा में अपोजिशन लीडर मल्लिकार्जुन खड़गे ने PM के बयान पर ऐतराज जाहिर किया। उन्होंने कहा- हम मणिपुर की बात कर रहे हैं और प्रधानमंत्री इंडिया की तुलना ईस्ट इंडिया कंपनी से कर रहे। अरे आप मणिपुर पर बात करिए ना।
हंगामे के बाद स्पीकर जगदीप धनखड़ ने 2 बजे तक सदन को स्थगित कर दिया। सदन में हंगामे से पहले विपक्षी दलों की भी मीटिंग हुई। न्यूज एजेंसी ANI ने सूत्रों के हवाले से बताया कि विपक्ष सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी कर रहा है।

