Trending Nowशहर एवं राज्य

संविदा कर्मचारियों को बड़ी राहत, वेतन में हुई वृद्धि…

भोपाल। मध्यप्रदेश के संविदा कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर निकलकर सामने आई है। राज्य सरकार ने संविदा सहायक ग्रेड 3 के कर्मचारियों के वेतन बढ़ोतरी का ऐलान किया है। बता दें ​कि प्रदेश के विभिन्न विभागों में सहायक ग्रेड 3 के कर्मचारी अपनी सेवा दे रहे हैं।

वहीं अब संविदा कर्मचारियों पर मेहरबान हुई शिवराज सरकार ने वेतन में बढ़ोतरी कर बड़ी राहत दी है। आदेश के अनुसार वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए समकक्ष पद का 90 फीसदी वेतन दिया जायेगा। पहले वेतन में 20 हजार रुपए के करीब वेतन की पात्रता थी, वहीं अब बढ़कर 21750 रु हो गई है।कर्मचारियों को इसका लाभ 1 जनवरी 2022 से मिलेगा। इसके अलावा कर्मचारियों को तीन माह का एरियर दिया जाएगा। बता दें ​कि लंबे समय से संविदा कर्मचारी वेतन बढ़ोतरी की मांग कर रहे थे, वहीं अब शिवराज सरकार ने उन्हें बड़ी राहत दी है।

Share This: