बड़ी खबर. रांची में स्थित तैमारा घाटी जहां से गुजरते ही पहुंच जाएंगे आप 2022 से 2024 में!

रांची टाटा एनएच में स्थित तैमारा घाटी आजकल सुर्ख़ियों में बना हुआ है यहां कुछ ऐसी रहस्यमय घटनाएं घट रही हैं। जिसके बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए विशेषज्ञों की टीम लगी हुई है। तैमारा घाटी में होने वाली रहस्यमई घटना का अनुभव कई लोगों ने किया है। लोगों का कहना है,कि जैसे ही आप तैमारा घाटी से गुजरेंगे मोबाइल का तारीख अपने आप बदल जाता है। यह तारीख 1 या 2 साल आगे कि बताने लगता है। व्हाट्सएप काम नहीं करते हैं। मोबाइल अपडेट मांगने लगता है और वहां स्थित स्ट्रीट लाइट कांपने लगती हैं। जब से लोगों ने इस रहस्यमई घटना के बारे में सुना है लोगों में डर का माहौल छा गया है।
दरअसल तैमारा घाटी से से गुजरने वाले लोगों द्वारा अलग-अलग तरह के अनुभव किए गए हैं। कई लोगों का कहना है कि घाटी से गुजरने पर गाड़ी की गति कुछ और होती है और स्पीडोमीटर कुछ और ही बताता है। कभी-कभी गाड़ी का क्लच प्लेट अपने आप जाम हो जाता है और गाड़ी बंद पड़ जाती है, फिर कुछ देर बाद गाड़ी अपने आप चालू हो जाती है। लोगों का कहना है कि यह क्षेत्र चुंबकीय क्षेत्र है जहां इलेक्ट्रिक system प्रभावित हो जाते हैं।
कई विशेषज्ञों द्वारा इस रहस्य की बारे में जानने के लिए रिसर्च किए गए हैं। रांची विश्वविद्यालय के भूगर्भ विभाग के विख्याता डॉ नितिन प्रियदर्शी का कहना है कि उनको भी इस रास्ते के बारे में जानकारी मिली। यह जानकारी उनके एक मित्र द्वारा उनको बताई गई। उनके मित्र द्वारा 11 जनवरी 2022 को उस रास्ते मे से गुजरते समय उनको एक फोन कॉल आया गाड़ी चलाने की वजह से उन्होंने यह फोन नहीं रिसीव किया बाद में जब उनके मित्र ने कॉल करने के लिए फोन खोला तो फोन की तारीख देख कर आश्चर्यचकित रह गए फोन में तारीख थी 27 अगस्त 2023 और समय था शाम के 3:45 मिनट का। यानी कि यह फोन उन्हें डेढ़ साल आगे से आया था। इस तरह के विचित्र घटनाओं का अनुभव उनके कई मित्रों द्वारा किया गया है। डॉक्टर नितिन प्रियदर्शी का कहना है जहां यह घटना होती है वहां की स्ट्रीट लाइट हमेशा कांपती रहती हैं।