BIG NEWS : छ्त्तीसगढ़ बीजेपी के सह प्रभारी और बिहार सरकार में मंत्री पर जानलेवा हमला

Date:

BIG NEWS: Fatal attack on BJP’s co-in-charge and minister in Bihar government

रायपुर/रांची। छ्त्तीसगढ़ बीजेपी के सह प्रभारी व बिहार सरकार में मंत्री नितीन नवीन एक हमले में बाल-बाल बच गये। नितिन नवीन कल रांची में थे, इसी दौरान उन पर संप्रदाय विशेष के लोगों ने हमला बोल दिया। इस घटना में नितिन नवीन तो सुरक्षित बताये जा रहे हैं, लेकिन उनकी गाड़ी बुरी तरह से तोड़ दी गयी। हमला उस वक्त हुआ, जब नितिन नवीन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे, तभी मेन रोड पर हिसंक भीड़ ने उनपर हमला बोल दिया।

ये हमला रांची के महावीर मदिर के पास हुआ। मंत्री की गाड़ी को स्काट कर रही पुलिस की वैन भी हमलावरों से घिरे मंत्री को छोड़कर आगे निकल गयी। भीड़ ने भाजपा के सह प्रभारी नितिन नवीन की गाड़ी पर हमला बोल दिया। शीशे तोड़े, पत्थर मारे और राड मारकर गाड़ी को बुरी तरह से छतिग्रस्त कर दिया। हमले में किसी तरह से भाजपा सह प्रभारी नितिन नवीन ने गाड़ी की सीट के नीचे छुपकर अपनी जान बचायी। इसी बीच मंत्री के ड्राइवर ने हमलावरों के बीच से मंत्री की गाड़ी को दूसरे रास्ते से बाहर निकाला।

घटना के बाद सह प्रभारी नितिन नवीन ने कहा उन्हें भीड़ ने घेर ही लिया था… किसी तरह हनुमानजी ने बचाया। मंत्री के मुताबिक वो एक पारिवारिक कार्यक्रम अटेंड करने के लिए रांची आए थे। यहां के मेन रोड स्थित होटल कैपिटॉल हिल में रुके हुए थे। प्रदर्शन पूरी तरह समाप्त होने के बाद जब स्थिति सामान्य हो गई, तब मैं अपने दो पारिवारिक मित्र के साथ कार्यक्रम स्थल मोरहाबादी के लिए निकला।मुझे प्रशासन की तरफ से एक गाड़ी स्कॉट दिया गया था। निकलने के दौरान मैंने स्कॉट को बोला कि इस रास्ते में हंगामा हो रहा है। इसके अलावा किसी दूसरे रास्ते से चलते हैं, लेकिन स्कॉट ने कहा कि इधर रास्ता पूरी तरह साफ है। मामला अब शांत हो गया है

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related