BIG NEWS : परिवार ने चेतावनियों को किया था नजरअंदाज, लड़की को बचाने के दौरान पुलिस सहित 3 की मौत

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Family ignored warnings, 3 including police died while saving girl

तिरुवनंतपुरम। केरल के पोनमुडी के पास वामनपुरम नदी में डूब रही एक लड़की को बचाने के दौरान 3 लोगों की मौत हो गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, लड़की को डूबता देख उसके कुछ रिश्तेदार जिनमें केरल पुलिस का एक अफसर भी शामिल था, नदी में कूद गए। घटना में 3 लोगों की नदी में डूबने से मौत हो गई। मृतकों की पहचान विशेष सशस्त्र पुलिस इकाई के पुलिसकर्मी फिरोज, उनके भाई जवाद और उनके 16 वर्षीय भतीजे सफवान के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पोनमुडी के पास पहले भी ऐसी कई घटनाएं हो चुकी हैं।

चश्मदीदों ने बताया कि यह घटना उस समय हुई जब तिरुवनंतपुरम के रहने वाले 8 लोगों के परिवार की एक लड़की पानी में डूबने लगी। उसने बताया कि लड़की को डूबता देख उसके कुछ रिश्तेदार उसे बचाने के लिए नदी में कूद गए लेकिन नदी की उफनती लहरों का सामना नहीं कर पाए और डूब गए। फायर फोर्स और पुलिस टीम के आने के बाद ही शवों को बाहर निकाला गया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने लड़की को नदी में डूबने से बचा लिया। बताया जा रहा है कि इस परिवार ने चेतावनी बोर्ड पर लिखे संदेशों को नजरअंदाज किया था।

पहले भी इलाके में हो चुकी हैं कई घटनाएं –

दिल दहला देने वाली यह घटना पोनमुडी हिल स्टेशन के पास जिस इलाके में हुई है उसे पहले से ही एक खतरनाक क्षेत्र के रूप में जाना जाता है। पहले भी यहां ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं जिनमें लोगों को अपनी जान से हाथ गंवाना पड़ा है। यहां कई चेतावनी बोर्ड भी लगे हैं जो यहां घूमने आए लोगों को आगाह करते रहते हैं, और लोगों को दूर रखने के लिए बाड़ भी लगाई गई है। इसके बावजूद लोग चेतावनियों को नजरअंदाज कर देते हैं जैसा कि इस परिवार ने किया।

तीनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया –

बताया जा रहा है कि परिवार बाड़ के तारों को हटाकर नदी के पास पहुंचा था। इस बारे में रिजॉर्ट के लोगों और स्थानीय निवासियों ने परिवार को चेताया भी था, लेकिन उन्होंने हर चेतावनी को नजरअंदाज किया। बता जा रहा है कि यहां पहले भी इसी तरह की मौतें हो चुकी हैं और आखिरी बार कुछ महीने पहले हुई थी। पुलिस ने बताया कि तीनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related