Trending Nowदेश दुनिया

BIG NEWS : 12 दिनों से लापता मशहूर महिला सिंगर की बुरी हालत में मिली लाश, शॉक में फैंस

Dead body of famous female singer, missing for 12 days, found in bad condition, fans in shock

नई दिल्ली। 12 दिनों से लापता हरियाणवी सिंगर की मौत के मामले में पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने मामले में 2 लोगों को गिरफ्तार किया है और उनसे लगातार पूछताछ कर रही हैं। आरोपियों का नाम  रवि और नवीन बताया जा रहा है। पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि आरोपियों ने शूटिंग के बहाने सिंगर संगीता को बुलाया था। जिसके बाद हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ कर रही हैं।

2 लोग मामले में गिरफ्तार –

डीसीपी शंकर चौधरी ने मामले पर जानकारी देते हुए कहा कि हरियाणवी सिंगर संगीता उर्फ दिव्या बीते 12 दिनों से अपने घर से लापता थी। संगीता की हत्या एक तय साजिश के तहत हुआ थी। आरोपियों ने गाने की शूटिंग के बहाने सिंगर को बुलाया था। जिसके बाद सिंगर की हत्या कर शव को नेशनल हाइवे के किनारे छुपा दिया। स्थानीय लोगों की सूचना के आधार पर पुलिस को शव की जानकारी दी गई। जिसके बाद शव की शिनाख्त की गई तो वो सिंगर निकली। बता दें कि सिंगर संगीता की हत्या हरियाणा के भिवानी इलाके के मेहम के पास नेशनल हाईवे पर मिला था। पहली बार में शव को पहचान पाना मुश्किल था।

हत्या की वजह सामने नहीं आई –

गौरतलब है कि हरियाणवी इंडस्ट्री में संगीता एक जाना माना चेहरा थी और सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती थी। वो आए दिन अपने गाए गानों को सोशल मीडिया पर अपलोड करती रहती थी। दो दिन पहले वो अपने घर से माता-पिता को ये बताकर निकली थी कि वो अल्बम शूट के लिए जा रही हैं। जिसके बाद वो घर नहीं लौटी। परिवारजनों ने पुलिस को सूचित किया। जिसके 12 दिन बाद सिंगर का शव हरियाणा के भिवानी इलाके के मेहम के पास नेशनल हाईवे पर मिला। परिवार लगातार बेटी के कातिलों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग कर रहे हैं। हालांकि हत्या के पीछे की वजह क्या थी ये बात सामने नहीं आई है।

Share This: