महाकाल पर बड़ा फैसला: अब हर भक्त चढ़ा सकेगा जल…भस्म आरती और प्रोटोकॉल के टिकट से हटेगी ज्योतिर्लिंग की तस्वीर

Date:

उज्जैन: के महाकाल मंदिर में कई बड़े बदलावों को मंजूरी दे दी गई है। श्रद्धालुओं की आस्था को देखते हुए फैसला लिया गया है कि अब हर कोई ज्योतिर्लिंग पर जल अर्पित कर सकेगा। नई व्यवस्था के तहत श्रद्धालुओं से बाल्टी में जल लेकर पुजारी ज्योतिर्लिंग पर अर्पित करेंगे। अब तक कुछ श्रद्धालुजन कर्मचारियों की सहायता लेकर जुगाड़ से महाकाल को जल अर्पित करते थे और सामान्य श्रद्धालु ज्योतिर्लिंग पर जल नहीं चढ़ा पाते थे। यह बात महाकाल के पुजारी और प्रबंध समिति के पूर्व सदस्य महेश पुजारी ने बताई है। उन्होंने कहा कि महाकाल सभी के लिए समान हैं। मंदिर कर्मचारियों का काम व्यवस्था बनाना होता है और वे कुछ लोगों को जल अर्पित करने में भी लगे रहते थे। इससे श्रद्धालुजनों के ज्योतिर्लिंग पर जल अर्पित नहीं करने के नियम से अन्य लोग वंचित रहते थे।

टिकटों पर तस्वीर का हो रहा था विरोध

दरअसल महाकाल मंदिर में सौ रुपए के प्रोटोकॉल टिकट पर छपी महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग की तस्वीर का विरोध शुरू हो गया था। इसके बाद महाकाल प्रबंध समिति ने टिकट से फोटो हटाने का निर्णय लिया। ज्योतिर्लिंग का यह फोटो भस्म आरती के लिए जारी होने वाले 201 रुपए के एंट्री टिकट पर भी छपा है। प्रबंध समिति ने कहा है कि दोनों जगहों से ज्योतिर्लिंग का फोटो हटा दिया जाएगा। दूसरी ओर पुजारियों के हाथों महाकालेश्वर को चढ़ाए जाने वाले जल को भी प्रबंध समिति ने प्रतिबंधित कर दिया है। श्रद्धालुओं का कहना था कि इन टिकटों को इस्तेमाल के बाद डस्टबिन में फेंक दिया जाता है। ऐसे में उन पर ज्योतिर्लिंग की तस्वीर होना गलत और अपमानजनक है। इस तर्क को देखते हुए मंदिर समिति ने यह फैसला लिया है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related