गिरिराज सिंह पर बड़ा पलटवार

Date:

पटना: जनता दल यूनाइटेड (JDU) के विधान परिषद सदस्य (MLC) गुलाम रसूल बलियावी ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) को आड़े हाथों लिया है. केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के फायरब्रांड नेता गिरिराज सिंह पर पलटवार करते हुए बलियावी ने कहा है कि जिनकी सत्ता खतरे में होती है, उन्हीं का धर्म भी खतरे में होता है. केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने हिंदू और सनातन धर्म को खतरे में बताया था. उनके इसी बयान पर पलटवार करते हुए जदयू एमएलसी बलियावी ने कहा, कुछ लोगों की सत्ता और कुर्सी खतरे में है. जिसकी सत्ता और सरकार खतरे में होती है, उसी का धर्म भी खतरे में रहता है.गिरिराज सिंह सनातन धर्म का अपमान कर रहे हैं. गिरिराज सिंह सरकार में हैं और मंत्री भी हैं, मगर हनुमान जयंती के मौके पर निकली शोभायात्रा में न तो वह और न ही उनके कोई परिवार का सदस्य नजर आ रहा था और वह कह रहे हैं कि हिंदू धर्म खतरे में है. MLC गुलाम रसूल ने कहा कि हिंदू धर्म को खतरे में बताने वाले बयान देकर गिरिराज सिंह लगातार भारत को विश्व पटल पर शर्मसार करते हैं. बलियावी ने सवाल पूछा कि हिंदू धर्म को खतरा बताने वाले बीजेपी के नेताओं के बच्चे आखिर जुलूस और शोभायात्रा में शामिल क्यों नहीं होते हैं ? वहीं, दूसरी तरफ बिहार सरकार के मंत्री जनक राम के मस्जिद से लाउडस्पीकर हटाने के बयान को लेकर भी बलियावी ने उन पर हमला किया और कहा कि उनके जैसे बयान वीर नेताओं से बिहार नहीं चलता है, बल्कि विकास बहादुरों से बिहार चलता है और हमारे राज्य के विकास बहादुर (नीतीश कुमार) अपने काम में लगे हुए हैं. बयान बहादुर सिर्फ बयान देते रहते हैं.

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related