BIG BREAKING : छत्तीसगढ़ में यहाँ धारा 144 लागू , दो गुटों में हुई पत्थरबाज़ी और चले लाठी- डंडे

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

कवर्धा। कवर्धा में झंडा लगाने को लेकर दो गुटों में झड़प हो गई है। जिसके बाद एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के लोगों पर पथराव कर दिया और लाठी-डंडों से हमला किया है। मामले के बढ़ने की जानकारी मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया है। प्रशासन ने शांति को कायम करने के लिए तत्काल प्रभाव से धारा 144 लगा दी है। बताया जा रहा है कि कवर्धा के मां कर्मा चौक के पास पहले से ही एक भगवा ध्वज लगा हुआ था। मान्यता है कि मां कर्मा ने भगवान श्रीकृष्ण को पाला था।

इधर, मुस्लिम आयोजन के चलते वहीं झंडे के पास में ही दूसरे गुट के लोग अपना धार्मिक ध्वज लगाने लगे। मगर, वहां मौजूद किसी आसामाजिक शख्स ने पहले से लगे झंडे को फाड दिया। इसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ और फिर देखते ही देखते मामला हाथ से निकल गया। दूसरे पक्ष के लोगों ने जमकर पथराव किया। दबंगों के आगे पुलिस शुरुआत में शांति कायम करने में असफल दिखी।

मामला बढ़ने की सूचना मिलते ही आस-पास के थानों से पुलिस को मौके पर रवाना कर दिया गया। साथ ही प्रशासन ने कानून व्यवस्था को संभालने के लिए तत्काल प्रभाव से धारा 144 लगा दी है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related